नवम्बर 22, 2024 5:29 अपराह्न

printer

निकासी के आदेश और हवाई हमलों के कारण लेबनान में 8 लाख 80 हज़ार से ज़्यादा लोगों को अपने घरों को छोडना पड़ा: संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि निकासी के आदेश और हवाई हमलों के कारण लेबनान में आठ लाख अस्‍सी हज़ार से ज़्यादा लोगों को अपने घरों को छोडना पड़ा। मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय-ओसीएचए ने कहा कि लेबनान में बचे हुए लोगों के लिए खाद्य पदार्थों का संकट पैदा हो गया। 

अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने बताया कि देश के भीतर आठ लाख अस्‍सी हज़ार से ज़्यादा लोग विस्थापित हुए हैं, जिनमें बीस हजार से ज़्यादा प्रवासी शामिल हैं जिन्हें अपने घरों और कार्यस्थलों दोनों से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने बताया कि पांच लाख से ज़्यादा लोग लेबनान छोड़कर सीरिया चले गए और उनमें से आधे से ज़्यादा बच्चे थे।