नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो ने आज नई दिल्ली में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत की। उन्होनें विद्यार्थियों के साथ अपना अनुभव साझा किया और उनको अंतरिक्ष अन्वेषण में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय की सुविधाओं का भी जायजा लिया, जिसमें एआर-वीआर लैब, अटल टिंकरिंग लैब, भाषा प्रयोगशाला आदि शामिल हैं।
छात्रों से संवाद में उन्होंने भारत के चंद्रयान-3 मिशन की प्रशंसा की। उन्होंने न केवल भारत के लिए बल्कि वैश्विक अंतरिक्ष समुदाय के लिए महत्व पर बल दिया। श्री मैसिमिनो ने भविष्य के अंतरिक्ष कार्यक्रमों में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को महत्वपूर्ण बताया और अपनी व्यक्तिगत कहानी साझा की कि कैसे सात अंतरिक्ष यात्रियों के बारे में एक फिल्म ने उन्हें अंतरिक्ष यात्री बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अंतरिक्ष अन्वेषण, अंतरिक्ष में भोजन और शून्य गुरुत्वाकर्षण के अनुकूल होने के बारे में छात्रों के कई सवालों का भी जवाब दिया।