मई 15, 2024 8:28 अपराह्न

printer

नारायणपुर जिले में परिवहन संघ के सचिव और कांग्रेस नेता विक्रम बैस की गोली मारकर हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में परिवहन संघ के सचिव और कांग्रेस नेता विक्रम बैस की गोली मारकर हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी की हत्या के आरोपी दुर्ग में छिपे हुए हैं। नारायणपुर और दुर्ग पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ा। अब तक इस मामले में अलग अलग जिलों से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पकड़े गए तीनों आरोपी हॉस्पिटल सेक्टर भिलाई के रहने वाले हैं। हत्या का मास्टरमाइंड अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।