अक्टूबर 30, 2024 9:17 अपराह्न

printer

नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने वेतन के भुगतान के लिए 26 करोड़ रुपए आबंटित किए

नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने राज्य के 101 नगरीय निकायों में अधिकारियों-कर्मचारियों के सितम्बर और अक्टूबर माह के वेतन के भुगतान के लिए करीब छब्बीस करोड़ रुपए आबंटित किए हैं। इस राशि से नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में कार्यरत प्लेसमेंट और नियमित अधिकारियों-कर्मचारियों को 2 महीने के वेतन का भुगतान किया जाएगा।

 

उपमुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने निकायों को राशि जारी की है। श्री साव ने सभी नगरीय निकायों में तत्काल वेतन भुगतान के निर्देश भी दिए हैं। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला