अगस्त 3, 2024 7:54 अपराह्न

printer

नगरीय निकायों में कार्यरत् स्वच्छता दीदियों और स्वच्छता कमांडोज के मानदेय के लिए 25 करोड़ 86 लाख रुपए की राशि जारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय निकायों में कार्यरत् स्वच्छता दीदियों और स्वच्छता कमांडोज के मानदेय के लिए 25 करोड़ 86 लाख रुपए की राशि जारी है। इस राशि से उन्हें जुलाई, अगस्त और सितंबर का मानदेय दिया जाएगा।

 

गौरतलब है कि मिशन क्लीन सिटी के तहत प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में नौ हजार से अधिक स्वच्छता दीदियां और करीब दो हजार स्वच्छता कमांडोज काम कर रही हैं।