अगस्त 7, 2024 3:54 अपराह्न

printer

धनबाद सदर अस्पताल में दिव्यांग बच्चों के प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर का आयोजन

धनबाद सदर अस्पताल में आज से 10 अगस्त तक जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर दिव्यांग बच्चों के प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में वैसे बच्चे जो शारीरिक अथवा मानसिक रूप से दिव्यांग हैं, उनका मेडिकल चेकअप करने के बाद दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।