मई 6, 2024 6:51 अपराह्न

printer

देहरादून में नेशनल कराटे चैंपियनशिप में खूंटी के 11 चयनित खिलाड़ी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे

कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन की ओर से नौ से 12 मई तक देहरादून में आयोजित होंनें वाली जूनियर और सीनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप में खूंटी के 11 चयनित खिलाड़ी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी खिलाड़ियों का चयन  खेल गांव रांची में आयोजित झारखंड स्टेट कराटे चौंपियनशिप के दौरान किया गया था। झारखंड टीम में विभिन्न आयु तथा भार वर्ग में कुल 28 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।