सितम्बर 19, 2024 7:56 अपराह्न

printer

देहरादून नगर निगम में वार्डों से शुल्क जमा करने का कार्य महिला स्वयं सहायता समूह करेंगी

नगर निगम देहरादून के विभिन्न वार्डों से शुल्क एकत्रीकरण का काम अब महिला स्वयं सहायता समूह करेंगी। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूह को नगर निगम के 38 वार्डों से कूड़ा एकत्रीकरण का शुल्क जमा करने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

 

सभी महिला समूह को वार्डों का आवंटन कर दिया गया है। समूह की महिलाओं को शुल्क वसूलने पर पारिश्रमिक दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम के शेष नौ वार्डों में शुल्क एकत्रीकरण के लिए आवेदन पत्र मांगे जांएगे। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला