भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने आज कहा कि आपातकाल, देश के लोगों को लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व का स्मरण कराता है। संविधान हत्या दिवस की पूर्व संध्या पर बिहार के पटना में भाजपा द्वारा आयोजित एक संगोष्ठि में श्री मनोहर लाल ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस ने लंबे समय तक देश में शासन किया लेकिन आपातकाल के बाद मतदाताओं ने कांग्रेस को सत्ता से हटाकर लोकतंत्र की ताकत को दर्शाया।
Site Admin | जून 24, 2025 9:17 अपराह्न
देश के लोगों को लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व का स्मरण कराता है आपातकालः मनोहर लाल
