दिसम्बर 14, 2025 8:10 पूर्वाह्न

printer

देश के कई हिस्सों में शीतलहर व घना कोहरा, दिल्ली की हवा गंभीर

मौसम विभाग ने आज कर्नाटक के भीतरी इलाक़ों और तेलंगाना में कुछ जगहों पर शीतलहर का अनुमान व्यक्त किया है। असम, मेघालय, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा रहेगा। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है।
 
इस बीच दिल्ली-राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हवा की गुणवत्‍ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज सुबह 7 बजे राष्ट्रीय राजधानी का औसत वायु गुणवत्‍ता सूचकांक 461 दर्ज किया गया।