जून 18, 2024 7:50 अपराह्न

printer

देशभर में तीन नये आपराधिक कानून एक जुलाई से लागू हो जाएँगे

देशभर में तीन नये आपराधिक कानून एक जुलाई से लागू हो जायेंगे। इन नये कानूनों में केस संपत्तियों के त्वरित निपटान का प्रावधान भी किया गया है। नये कानूनों में न्यायाधीश या मजिस्ट्रेट को केस का तीस दिनों के अंदर निपटारा करना अनिवार्य होगा। जिससे कानूनी प्रक्रियाओं को संरचित करने में मदद मिलती है। इस पूरी प्रक्रिया में तकनीक का भी उपयोग किया जायेगा। इसमें फोटोग्राफी से लेकर वीडियोग्राफी तक शामिल है। धारा 497 संपत्तियों के सबंध में पूरी प्रक्रिया को डिजिटल और दक्ष बनाए रखना सुनिश्चित करती है।

 

वहीं धारा 497 के अनुसार फोटो या वीडियोग्राफी रिकॉर्ड्स को अब जांच, ट्रायल या अन्य कानूनी प्रक्रियाओं में प्रमाण के रूप में स्वीकृत किया जायेगा। इससे संपत्तियों के संबंध में प्रत्येक कदम का विस्तृत रिकॉर्ड सुनिश्चित किया जा सकेगा।

 

नये कानूनों में केस सम्पत्तियों के मामले का समय पर निस्तारण किया जा सकेगा। रिकॉर्डिंग के तीस दिनों के भीतर, संपत्ति को नष्ट, जब्त या वितरित किया जायेगा। नये आपराधिक कानूनों के लागू होने से केस सम्पत्तियों के मामलों की पूरी प्रक्रिया को दस्तावेजों में दर्ज किया जायेगा, जिससे पारदर्षिता बढ़ेगी और जवाबदेही सुनिष्चित होगी।

 

तीन नये आपराधिक कानूनों पर अधिक जानकारी के लिए सुनिए हमारा विषेश कार्यक्रम कल सुबह दस बजकर पचास मिनट पर।