दूरदर्शन आज अपनी शानदार यात्रा के 66 वर्ष पूरे कर रहा है। भारत में 15 सितंबर 1959 में दूरदर्शन से प्रसारण युग का शुभारंभ हुआ था। पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने आज के ही दिन पहले प्रसारण का उद्घाटन किया था। 1975 तक दूरदर्शन आकाशवाणी का ही एक हिस्सा था। बाद में 1 अप्रैल 1976 को यह सूचना और प्रसारण मंत्रालय के एक अलग विभाग के रूप में सामने आया। आज, दूरदर्शन स्टूडियो और ट्रांसमीटरों के विशाल नेटवर्क के साथ भारत की सबसे बड़ी प्रसारण संस्था है। यह टेलीविजन, ऑनलाइन और मोबाइल सेवाएं प्रदान करता है, जो महानगरीय और क्षेत्रीय होने के साथ-साथ देश-विदेश के दर्शकों तक पहुंचती हैं।
Site Admin | सितम्बर 15, 2025 11:25 पूर्वाह्न
दूरदर्शन की यात्रा के पूरे हुए स्वर्णिम 66 वर्ष, 15 सितंबर 1959 को दूरदर्शन से हुई थी प्रसारण युग की शुरुआत
