नवम्बर 19, 2025 10:18 अपराह्न

printer

दुनिया की 8 अरब 20 करोड़ की आबादी में से 45 प्रतिशत लोग अब शहरों में रहते हैं

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, भारत और छह अन्य देशों द्वारा वैश्विक शहरी जनसंख्या वृद्धि को गति प्रदान करने की उम्मीद है, जिससे 2025 और 2050 के बीच 50 करोड़ से अधिक शहरी निवासी जुड़ेंगे। विश्व शहरीकरण संभावनाएँ 2025 रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया की 8 अरब 20 करोड़ की आबादी में से 45 प्रतिशत लोग अब शहरों में रहते हैं। भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, मिस्र, बांग्लादेश और इथियोपिया, शहरी निवासियों में अनुमानित वृद्धि में आधे से अधिक का योगदान देंगे। अकेले भारत और चीन में लगभग 1 अरब 20 करोड़ शहरी निवासी हैं। 1975 में मेगा शहरों की संख्‍या 8 थी जो 2025 में बढ़कर 33 हो गई है, जिनमें से 19 एशिया में हैं, और 2050 तक 37 मेगा-सिटी तक पहुँचने का अनुमान है। संयुक्त राष्ट्र इस बात पर ज़ोर देता है कि इन देशों में स्थायी शहरी नियोजन वैश्विक विकास और जलवायु लक्ष्यों के लिए महत्वपूर्ण है।