मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 24, 2024 8:21 अपराह्न

printer

दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिये उत्तर प्रदेश परिवहन निगम चार हजार अतिरिक्त बसें चलायेगा

दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिये उत्तर प्रदेश परिवहन निगम चार हजार अतिरिक्त बसें चलायेगा। अतिरिक्त बसें 29 अक्टूबर से 10 नंबर तक चलाई जायेंगी। इन बसों को जरूरत के हिसाब से रूटों पर उतारा जायेगा। इस संबंध में एमडी मामूल अली सरवर ने अधिकारियों को बसों को दुरुस्त करने के निर्देश दिये हैं।

 

श्री सरवर ने बताया कि दीपावली पर यात्रियों की सुविधा के लिये दिल्ली से लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, अयोध्या के लिये अतिरिक्त बसें चलाई जायेंगी।

 

दिल्ली से आने वालों की संख्या ज्यादा होती है, ऐसे में इस रूट पर अधिक बसें चलाई जायेंगी। अभी रोडवेज के बेड़े में 11 हजार बसें हैं, अतिरिक्त बसों के चलने से इनकी संख्या 15 हजार हो जायेगी।