दिल्ली सरकार ने राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार योजना में 12 वर्ष के बाद ऐतिहासिक सुधार लागू किया है। उद्योग विभाग ने इस योजना के तहत पुरस्कार राशि बढ़ाई है, नई श्रेणियाँ जोड़ीं हैं और पुरस्कारों के नाम में बदलाव कर राष्ट्रीय और सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप बनाया है। इस अवसर पर
उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह सुधार कारीगरों के परिश्रम को असली पहचान दिलायेगा।
श्री सिरसा ने कहा कि यह सुधार अधिक से अधिक कारीगर – खासकर महिलाएं, युवा और दिव्यांगजनों को भाग लेने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य शिल्पकार पुरस्कार की राशि जो पहले 30 हजार थी उसे अब एक लाख रूपये और राज्य दक्षता पुरस्कार जो पहले 20 हजार थी अब वो राशि 75 हजार रूपये कर दी गई है। श्री सिरसा ने कहा कि यह नई राशि कारीगरों के योगदान को समर्पित है।