मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 26, 2025 7:56 अपराह्न

printer

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा फैलोशिप की घोषणा की

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आज दिल्ली विधानसभा फैलोशिप की घोषणा की है। इस फैलोशिप के बारे में जानकारी देते हुए श्री गुप्ता ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस फैलोशिप के अंतर्गत संसदीय इतिहास और परंपराओं के गंभीर अध्ययन को प्रोत्साहन दिया जायेगा, विशेषकर वीर विठ्ठलभाई पटेल के योगदान और व्यापक सुधारवादी एजेंडा पर शोध को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह फैलोशिप शोधकर्ताओं को गहन अध्ययन का अवसर प्रदान करेगी और उनके अनुसंधान और शोध को जन-सामान्य तक पहुँचाएगी। विधानसभा पुस्तकालय का डिजिटलीकरण कार्य चल रहा है, जिसे छह महीने में पूरा कर जनता और शोधकर्ताओं के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हमारे संवाददाता ने बताया है कि विधानसभा अध्यक्ष ने कल सम्पन्न हुए दो दिवसीय ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस के निष्कर्षों पर भी जानकारी दी।

 

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि वीर विठ्ठलभाई पटेल के प्रथम भारतीय अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण की शताब्दी का यह आयोजन केवल ऐतिहासिक स्मरण नहीं, बल्कि पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिक-केंद्रित शासन के प्रति नई प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 31 में से 29 पीठासीन अधिकारियों की भागीदारी इस सम्मेलन की ऐतिहासिक सफलता और संघीय एकता का प्रमाण है। सम्मेलन के प्रमुख निष्कर्षों में, दिल्ली विधानसभा द्वारा प्रस्तावित राष्ट्रीय विधायी सूचकांक प्रमुख रहा, जो देशभर की विधान सभाओं की उत्पादकता और दक्षता का आंकलन करने वाला एक मानक डेटाबेस होगा। श्री गुप्ता ने यह भी बताया दिल्ली विधानसभा 1924 से 1930 के कार्यवृत्तों का भंडार तैयार कर रही है। जिसमें प्राथमिक शिक्षा, महिला अधिकार, बाल विवाह और सामाजिक सुधार जैसी ऐतिहासिक बहसें शामिल हैं। इन कार्यवृतों के माध्यम से लोग विरासत से रुबरू हो सकेंगे।  प्रादेशिक समाचार के लिए रहीसुद्दीन रिहान के साथ दृष्टि पुनयानी, दिल्ली।