दिल्ली में चल रही भीषण गर्मी को देखते हुए, राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भीषण गर्मी से बीमार रोगियों के लिए एक विशेष रेड जोन बनाया गया है। अस्पताल की आपातकालीन चिकित्सा विभाग की प्रमुख डॉ. सीमा बालकृष्ण वासनिक ने बताया कि इस रेड जोन में बर्फ और पानी से भरे टब होते हैं जो मरीज के तापमान को जल्द कम करने में मदद करते हैं।
उन्होंने कहा कि गंभीर परिस्थितियों में मरीजों के नली लगाकर उन्हें तुरंत इलाज के लिए वेंटिलेटर पर रखा जाता है। डॉ. वासनिक ने कहा कि भीषण गर्मी का तुरंत इलाज जरूरी है क्योंकि इससे मृत्यु का खतरा कम हो जाता है।
दिल्ली सरकार ने 26 सरकारी अस्पतालों में भीषण गर्मी से पीड़ित रोगियों के लिए दो-दो बेड आरक्षित करने का फैसला लिया है। इसके अलावा लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में पांच बेड आरक्षित किए जायेगें। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया था। मुंगेशपुर में विशेष रूप से सबसे अधिक 49 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।