मार्च 23, 2024 8:06 अपराह्न

printer

दिल्‍ली में सट्टा रैकेट का भंडाफोड़

दिल्‍ली पुलिस के रोहिणी जिला की संगठित अपराध रोधी प्रकोष्‍ठ की एक टीम ने एक सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया और थाना अमन विहार क्षेत्र से छह जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्‍जे से 58 हजार तीन सौ रुपये की स्टैक मनी जब्त की गई। इसके अलावा जुए में प्रयुक्त जुआ खेलने के ताश और सट्टा पर्ची जब्त की। यह जानकारी रोहिणी जिला के अतिरिक्‍त डीवाई पुलिस आयुक्‍त, पंकज कुमार ने दी।