मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 24, 2025 5:42 अपराह्न

printer

दिल्ली में रामलीला और दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू

राजधानी में रामलीला और दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह आज लाल किला परेड मैदान में आयोजित होने वाली नवश्री धार्मिक लीला कमेटी के भूमि पूजन में शामिल हुए। वहीं, श्री सचदेवा ने पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी के साथ प्रदेश कार्यालय में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक को सम्बोधित किया।

   

इस अवसर पर श्री सचदेवा ने कहा कि रामलीला मंचन हो या दुर्गा पूजा, दोनों ही सत्य की असत्य पर विजय के प्रतीक हैं, जो भारत की धार्मिक और सामाजिक श्रेष्ठता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि रामलीला कमेटियां और दुर्गा पूजा समितियां, देश की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित कर नई पीढ़ी के बीच संस्कार सृजन का काम कर रही हैं। श्री सचदेवा ने कहा कि वह सभी दुर्गा पूजा समितियों की आवश्यक प्रशासनिक सुविधाओं को समय पर उपलब्‍ध करवाना सुनिश्चित करेंगे।