मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 30, 2025 7:59 अपराह्न

printer

दिल्ली में आज दोपहर के समय धूप खिलने से मौसम सामान्‍य रहा

दिल्ली में आज दोपहर के समय धूप खिलने से मौसम सामान्‍य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 32 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से एक दशमलव आठ डिग्री कम 16  दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान मौसम साफ रहने और 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार तक तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।