मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 27, 2025 9:33 अपराह्न

printer

दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति का किया गठन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है, जो लोक निर्माण विभाग और सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग के 20 वर्षों के मध्यस्थता निर्णयों की समीक्षा करेगी।

 

मुख्यमंत्री के अनुसार इस समिति के गठन का उद्देश्य सरकार के विरुद्ध दिए गए निर्णयों की जानकारी, भुगतान की राशि और नुकसान आदि का आकलन करना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि समिति यह भी विवरण देगी कि इन वर्षों में सरकार के खिलाफ कितने निर्णय दिए गए। इनमें भुगतान की राशि की जानकारी शामिल होने के साथ समिति यह भी विवरण देगी कि इन निर्णयों में सरकार को कितना नुकसान उठाना पड़ा है।