दिल्‍ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थ की तस्‍करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्‍यों को राजधानी के बुराडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया

 

दिल्‍ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थ की तस्‍करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्‍यों को राजधानी के बुराडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से उच्‍च गुणवत्‍ता का 50 किलोग्राम गांजा और 50 हजार रूपये नकद जब्‍त किए हैं। इसके अलावा गांजा आपूर्ति में उपयोग किया जाने वाला एक तिपहिया वाहन भी पुलिस ने जब्‍त किया है। दिल्‍ली पुलिस उपायुक्‍त (अपराध शाखा) सतीश कुमार ने बताया कि गिरोह के सदस्‍य उडीसा से गांजा लाकर राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में उसकी आपूर्ति करते थे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला