दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने राजधानी में चल रहे एक अवैध कैसिनो का भांडा फोड किया है। पुलिस ने फाइव स्टार होटल में चल रहे इस कैसिनो से 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि कल रात को करीबन दो बजे इस होटल में छापा मारा गया और उनसे नौ लाख से अधिक नगद, कैसिनो टोकन और ताश सहित अन्य सामग्री जब्त की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए 22 लोगों में से पांच लोग ऐसे हैं, जो इस अवैध कैसिनो को चला रहे थे।
Site Admin | मई 11, 2024 5:04 अपराह्न
राजधानी दिल्ली में चल रहे एक अवैध कैसिनो का भांडा फोड
