नवम्बर 17, 2024 2:02 अपराह्न

printer

दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता कैलाश गहलोत ने पार्टी से इस्तीफा दिया

दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता कैलाश गहलोत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिखे अपने इस्तीफे में श्री गहलोत ने कहा कि पार्टी आज गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं लोगों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धताओं से आगे निकल गई हैं, जिसके कारण कई वादे अधूरे रह गए हैं। इस बीच, मीडिया से बात करते हुए दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने आप नेता के इस्तीफे को साहसी कदम बताया।