दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज देश के प्रथम राष्ट्रपति और भारत रत्न राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर संविधान निर्माण तक डॉ प्रसाद ने अपने अमूल्य योगदान से भारत को सशक्त दिशा दी। श्री सक्सेना ने कहा कि उनका जीवन त्याग, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता का प्रेरणास्रोत है।
Site Admin | फ़रवरी 28, 2025 5:55 अपराह्न
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने देश के प्रथम राष्ट्रपति और भारत रत्न राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी