दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। श्री सक्सेना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि संविधान सभी नागरिकों को एक राष्ट्र के रूप में जोड़ता है। उपराज्यपाल ने कहा कि इस अवसर पर सभी भारत के संविधान की भावना के प्रति खुद को फिर से समर्पित करें। उन्होंने इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी से लोकतंत्र, समानता और न्याय की भावना का उत्सव मनाने का आह्वान भी किया।
Site Admin | नवम्बर 26, 2024 6:02 अपराह्न
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने देशवासियों को संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दी
