अप्रैल 23, 2025 7:07 अपराह्न

printer

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजली अर्पित की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज दिल्ली हवाई अड्डे पर पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजली अर्पित की और वहां उपस्थित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस संकट की घड़ी में भारत सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है।

    मृतकों के सम्मान में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कल गुरुवार को राजधानी में होने वाले सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को रद्द करने की भी घोषणा की है। पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए नागरिकों में से कुछ नागरिकों के पार्थिव शरीर को आज उनके गृह नगर ले जाने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे लाया गया था। दिल्‍ली कांग्रेस अध्‍यक्ष देवेंद्र यादव ने भी पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है और मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्‍यक्‍त की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला