दरभंगा के कुशेश्वर स्थान पूर्वी प्रखंड की कई पंचायते बाढ़ से प्रभावित हैं। पूर्वी चंपारण जिले मेें भी गंडक और सहायक नदी सिकरहना के जलस्तर में बढ़ोतरी से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। कोसी के बढ़ते जलस्तर के कारण सुपौल जिले के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैला गया है। हमारे संवाददाता ने बताया कि जिले मेें पांच प्रखंड की सत्ताईस पंचायतों की लगभग पांच लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुयी है।
नेपाल में हो रही भारी बारिश के बाद भीमनगर कोसी बराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। जलस्तर में हो रहे उतार-चढाव के बीच कोसी नदी के पूर्वी और पश्चिमी तटबंध के भीतर रह रहे लोग पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। जिले के सुपौल सदर, किशनपुर, सरायगढ़-भपटिआही, मरौना और निर्मली प्रखंड के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। तटबंध के भीतर रह रहे लोग ऊंचे स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं। जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग द्वारा तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी गयी है। बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पॉलिथीनशीट का वितरण किया जा रहा है।