दक्षिण-पूर्व एशिया में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या आज 350 हो गई है। इंडोनेशिया, थाईलैंड और मलेशिया में खोज और बचाव अभियान तेज़ हो गए हैं। भारी वर्षा ने तीनों देशों के बड़े इलाकों को जलमग्न कर दिया है। सैकड़ों लोग मारे गए हैं और हजारों लोग फंसे हुए हैं तथा कई लोग छतों पर बचाव की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
इंडोनेशिया में आपदा अधिकारियों ने 200 से अधिक लोगों की मौत की खबर की पुष्टि की। बचाव दल सुमात्रा के सबसे अधिक प्रभावित इलाकों तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इन इलकों में 100 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं।
थाईलैंड में मरने वालों की संख्या बढ़कर एक सौ 62 हो गई है। सोंगखला प्रांत में जलस्तर तीन मीटर तक पहुंच गया है, जिससे देश में एक दशक में सबसे भीषण बाढ़ आई है।
इस बीच मलेशिया में भीषण बाढ़ ने दो लोगों की जान ले ली है और उत्तरी राज्य पर्लिस का बड़ा इलाका जलमग्न हो गया है।
इस क्षेत्र का वार्षिक मानसून आमतौर पर जून से सितंबर तक होता है, जिसमें अक्सर भूस्खलन और अचानक बाढ़ आती है।