दक्षिण-पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में पहुंच गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा, इंदौर, पचमढ़ी, मालदा, अंबिकापुर, हजारीबाग और सुपौल है। मानसून के आगे बढ़ने के लिए इस समय अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिणी पश्चिमी बांग्लादेश और उससे लगे गांगेय पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा भी बना हुआ है। इसके असर से आगामी चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं, एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने तथा आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।
Site Admin | जून 17, 2025 9:25 अपराह्न
दक्षिण-पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में पहुंचा
