अप्रैल 12, 2025 10:06 अपराह्न

printer

दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 8 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर आठ माओवादियों ने आज पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से दो माओवादियों पर पचास-पचास हजार रूपये का इनाम घोषित था। इन  माओवादियों पर अपने-अपने क्षेत्र में सड़क काटने और बैनर-पोस्टर लगाने की घटना में शामिल रहने का आरोप है। आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को पुनर्वास नीति के तहत पचास-पचास हजार रूपये की सहायता राशि के साथ राज्य सरकार द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।