मई 13, 2024 7:42 अपराह्न

printer

दंतेवाड़ा जिले में आज दो माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज दो माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप और पुलिस अधीक्षक गौरव राय की मौजूदगी में इन दोनों माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। इन दोनों पर विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल रहने का आरोप है। इन दोनों माओवादियों को राज्य सराकर की पुनर्वास योजना के तहत पच्चीस-पच्चीस हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।