थाईलैंड की सेना ने कम्बोडिया के सशस्त्र बलों पर तीन सीमावर्ती क्षेत्रों में युद्धविराम के उल्लंघन का आरोप लगाया है और चेतावनी दी है कि आगे ऐसी आक्रमकता होने पर थाईलैंड की ओर से अधिक कड़ा जवाब दिया जा सकता है। यह संघर्ष विराम मलेशिया और अमरीका की मध्यस्थता के जरिए दो दिन पहले ही हुआ था। इसका उद्देश्य पांच दिन से जारी घातक झड़पों को समाप्त करना था। इसमें 43 लोग मारे गए थे और तीन लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए थे। थाईलैंड सेना के अधिकारियों से बताया है कि सीसाकेत प्रांत में छोटे हथियारों और ग्रेनेड़ से हमले किए गए। उन्होंने इसे संघर्ष विराम लागू होने के बाद से दूसरा उल्लंघन बताया। कम्बोडिया ने इन दावों को खारिज किया है और संघर्ष विराम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। कम्बोडिया ने अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों की तैनाती का भी आग्रह किया है। स्थिति से निपटने के लिए कम्बोडिया में चार अगस्त को उच्च-स्तरीय सैन्य बैठक निर्धारित की गई है।
Site Admin | जुलाई 30, 2025 1:58 अपराह्न
थाईलैंड ने कंबोडिया पर युद्धविराम उल्लंघन का आरोप लगाया, दी कड़ी प्रतिक्रिया की चेतावनी
