थाईलैंड और कंबोडिया के शीर्ष राजनयिकों ने नए युद्धविराम समझौते को मजबूत करने के लिए आज चीन में दो दिवसीय वार्ता शुरू की। थाईलैंड और कंबोडिया ने कल एक नए युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें दोनों देशों की विवादित सीमा पर हफ्तों से जारी लड़ाई को रोकने का आह्वान किया गया था। इस लड़ाई में दोनों देशों में 100 से अधिक लोग मारे गए हैं और पांच लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।
थाईलैंड के विदेश मंत्री सिहासक फुआंगकेटकेओ और कंबोडिया के विदेश मंत्री प्राक सोखोन चीन के दक्षिण-पश्चिमी युन्नान प्रांत में चीनी विदेश मंत्री वांग यी की मध्यस्थता में वार्ता के लिए मिलने वाले थे। इस वार्ता का उद्देश्य स्थायी युद्धविराम सुनिश्चित करना और दोनों देशों के बीच स्थायी शांति को बढ़ावा देना है।
युद्धविराम समझौते में 72 घंटे की निगरानी अवधि शामिल है, जिसमें थाईलैंड जुलाई में हुई लड़ाई के बाद बंदी बनाए गए 18 कंबोडियाई सैनिकों को वापस करने पर सहमत हुआ। सैनिकों की रिहाई कंबोडियाई पक्ष की प्रमुख मांग रही है।