तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और एनडीए दलों के नेता शामिल हुए। जन सेना पार्टी के प्रमुख कोनिडेला पवन कल्याण और तेलगू देशम पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश नायडू सहित 24 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। इसके बाद श्री नायडू ने अपने आवास पर मंत्रियों के साथ बैठक की। उम्मीद है कि श्री नायडू कल शाम अमरावती में राज्य सचिवालय में कार्यभार संभालेंगे।
Site Admin | जून 12, 2024 8:54 अपराह्न
तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
