मई 19, 2024 5:14 अपराह्न

printer

तीन चुनावी जनसभाएं करने के बाद शिमला में जेपी नड्डा ने ली फीडबैक

तीन चुनावी जनसभाएं करने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिमला के पीटर हॉफ में शनिवार को बैठक कर चुनावों की फीडबैक ली। बैठक में हिमाचल भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह मौजूद रहे। बैठक में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव को लेकर फीडबैक और आगामी प्रचार को लेकर रणनीति बनाई गई। वहीं बैठक में पीएम मोदी की हिमाचल में चुनावी जनसभाएं करवाने को लेकर रणनीति बनाई गई।