मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 10, 2024 6:06 अपराह्न

printer

तीनों विधानसभा उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का हुआ दुरुपयोग

हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। इसी बीच शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रेस वार्ता कर वर्तमान सरकार पर चुनाव के दौरान सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए हैं। जयराम ठाकुर ने इस कहा कि सुक्खू सरकार के 18 महीने के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लगना दुर्भाग्यपूर्ण है। ED और इनकम टैक्स के छापे जिन लोगों पर पड़े उनके तार सरकार से जुड़ रहे हैं और सरकार के संरक्षण में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है। ऐसे में प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन नहीं बल्कि सत्ता परिवर्तन की आवश्यकता है।
 
 
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने वर्तमान में तीन विधानसभा सीटों पर सरकार ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर चुनाव को प्रभावित करने का काम किया है। यह हिमाचल के इतिहास में पहली बार देखने को मिला। सरकारी कर्मचारियों को सख्त आदेश दिए गए हैं कि कांग्रेस के पक्ष में मतदान करना है अगर नही किया तो उनके लिए ठीक नहीं होगा।ठेकेदारों के यहां छापेमारी की गई। नेताओं के पीछे सीआईडी के जवान सिविल ड्रेस में जासूसी के लिए लगाए रखे।लोग कांग्रेस की नीतियों से परेशान है और इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनता का रुझान भाजपा के पक्ष में है।
 
 
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि 18 महीने के कार्यकाल में सरकार पर जिस तरह से भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लग रहे हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण है। ईडी और इनकम टैक्स एजेंसी के द्वारा जिन लोगों पर छापेमारी की गई वह राजनीतिक नहीं है, लेकिन इन लोगों को सरकार का संरक्षण मिला हुआ है यह प्रभावशाली लोग हैं। मामले में अभी जांच जारी है, ऐसे में इस बारे में कुछ अधिक कहना उचित नहीं है। वर्तमान सरकार के छोटे से कार्यकाल में भ्रष्टाचार के इतने बड़े आरोप लगा दुर्भाग्यपूर्ण है।
 
जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। 100 से ज्यादा हत्याएं 300 से ज्यादा बलात्कार के मामले सामने आ चुके हैं। दिनदहाड़े गोली कांड हो रहे हैं। नालागढ़ में नशा तस्करों को राजनीतिक लोग संरक्षण दे रहे हैं। प्रदेश के वर्तमान हालात को देखते हुए नेतृत्व की नहीं सत्ता परिवर्तन की ही आवश्यकता है।