अगस्त 29, 2025 10:30 अपराह्न

printer

डाक विभाग ने भारत में डिजिपिन के कार्यान्‍वयन और विकास को समर्थन देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए

डाक विभाग ने आज भारत में डिजिपिन के कार्यान्‍वयन और विकास को समर्थन देने के लिए एक निजी भूस्थानिक सॉफ्टवेयर कंपनी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए। समझौता ज्ञापन के हिस्‍से के रूप में डाक विभाग सॉफ्टवेयर कंपनी के मानचित्रण प्‍लेटफॉर्म और उत्‍पादों का उपयोग करेगा। इसके अलावा कंपनी बेहतर उपयोगकर्ता दृश्यता के लिए नो योर डिजिपिन एप्लिकेशन में एकीकरण के लिए आधार मानचित्र प्रदान करेगी । कंपनी भूस्‍थानिक स्‍थान पर आधारित डिजिपिन के सटीक उत्‍पत्ति की सुविधा भी प्रदान करेगी।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला