जुलाई 15, 2025 11:01 पूर्वाह्न

printer

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के नाम पर एक फर्जी लेटर सोशल मीडिया पर वायरल

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के नाम पर एक फर्जी लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अंडर-23 ट्रायल के लिए शुल्क जमा करने की बात कही गई है। जेएससीए प्रबंधन ने इसे पूरी तरह फर्जी बताते हुए क्रिकेटरों और अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि एसोसिएशन द्वारा किसी भी ट्रायल के लिए कोई निबंधन शुल्क नहीं लिया जाता।