मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 5, 2024 2:06 अपराह्न

printer

झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

झारखंड में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। राज्‍य में 13 नवम्‍बर को पहले चरण का मतदान होगा। उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कोडरमा के डोमचाची में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राज्‍य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर राज्य को बर्बाद करने का आरोप लगाया और कहा कि भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का सही समय चुनाव है।

 

इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर धर्म के नाम पर समाज को बांटने का आरोप लगाया है। 

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का रांची और लोहरदगा में चुनावी सभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हजारीबाग के मांडू और रांची के कांके में इंडिया गठबंधन  के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला