झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन के नेता प्रचार में जुटे हैं।
धनबाद के टुंडी में चुनावी सभा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि अब सोरेन को सत्ता से हटाने और भाजपा को वोट देकर सत्ता में लाने का समय आ गया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने गोड्डा में कहा कि आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन के सत्ता में आने पर सभी वादे पूरे किये जायेंगे।
राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी प्रसाद यादव ने देवघर में कहा कि भाजपा पर धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांट रही है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान, हिमंत बिस्वा सरमा और चंपई सोरेन ने भी दुमका, पाकुड़ और जामा में चुनावी रैली को संबोधित किया।
ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन और वामपंथी दलों के नेता भी राज्य में चुनावी रैलियां और रोड शो कर रहे हैं।
दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी।