नवम्बर 30, 2024 5:34 अपराह्न

printer

झारखंड में मैट्रिक की परीक्षा अगले साल फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगी

झारखंड में मैट्रिक की परीक्षा अगले साल फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगी। इसके लिए आज से मैट्रिक का फॉर्म जमा होना शुरू हो गया है। यह प्रक्रिया 14 दिसंबर तक चलेगी। झारखंड एकेडिमिक काउंसिल-जैक ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। जैक के अनुसार परीक्षार्थी अपना आवेदन विलंब शुल्क के साथ 15 से 21 दिसंबर के बीच जमा कर सकते हैं।