मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 6, 2024 2:00 अपराह्न

printer

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण और महाराष्ट्र चुनाव के एक चरण में होने वाले चुनाव के लिए प्रचार तेज

झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार अभियान जोर पकड़ रहा है। 13 नवम्बर को पहले चरण के लिए मतदान होगा। रक्षा मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने कल रांची के लोहरदगा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड राज्य का निर्माण भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान हुआ था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोडरमा में डोमचांच में चुनावी सभा को संबोधित किया।

 

उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर राज्य को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में सरकार बदलने का यह सही समय है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने हजारीबाग के मांडू में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में वोट डालने को कहा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने भी राज्य में अनेक सभाओं को संबोधित किया। झारखंड में दूसरे चरण के लिए मतदान 20 नवम्बर को होगा।

 

महाराष्ट्र में 15 दिन बाद होने वाले चुनाव को देखते हुए पूरे राज्य में राजनीतिक गतिविधियां जोरों पर हैं। सभी राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज नागपुर और मुंबई में चुनाव प्रचार करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 8 से 4 नवंबर के बीच महाराष्ट्र में कई रैलियों को संबोधित करेंगे।