मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

नवम्बर 4, 2024 8:35 अपराह्न

printer

झारखंड में चुनावी रैलियां कर रहे हैं इंडिया गठबंधन के नेता

झारखंड में इंडिया गठबंधन के नेता भी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदाताओं को लुभाने के लिए राज्य में चुनावी रैलियां कर रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज सिमडेगा में चुनावी रैली को संबोधित किया।

 

श्री सोरेन ने आरोप लगाया कि विपक्ष की साजिश के कारण उनकी सरकार का कार्यकाल पूरा नहीं हुआ। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा पर विकास के नाम पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।

 

राष्‍ट्रीय जनता दल और वाम दलों के नेताओं ने भी चुनावी सभाओं को संबोधित किया।