मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 2, 2024 4:17 अपराह्न

printer

झारखंड में अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी पड़ने के आसार

झारखंड में अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसे लेकर कहा है कि सभी जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। वहीं राज्य के 12 जिलों में 4 अप्रैल से तापमान बढ़ने के साथ लू चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने झारखंड में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिले में एक साथ हीटवेव चल सकते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भी भीषण गर्मी की आशंका व्यक्त की गयी है।