फ़रवरी 14, 2025 8:39 अपराह्न

printer

झारखंड बार एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने राज्य सरकार की नई उत्पाद नीति का विरोध किया

झारखंड बार एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने राज्य सरकार की नई उत्पाद नीति का विरोध किया है। रांची में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में एसोसिएशन ने कोटा सिस्टम हटाने की मांग की और बताया कि नीति में कई प्रावधान जोड़े गए हैं।

 

 

संगठन का कहना है कि बार संचालकों को एक साल के लिए लाइसेंस मिलता है, जिसमें कई प्रक्रियाओं का सामना करना पड़ता है।