मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची की बिरसा मुंडा जेल से रिहा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के बाद आज रांची की बिरसा मुंडा जेल से रिहा कर दिया गया।  न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय की एकल पीठ ने पहले दिन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री को नियमित जमानत दे दी।

8.36 एकड़ जमीन के अवैध कब्जे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने इस साल 31 जनवरी को हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था।

जेल से रिहा होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झूठा फंसाया गया और लगभग पांच महीने जेल में बिताने के लिए मजबूर किया गया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला