जून 29, 2024 8:33 अपराह्न

printer

जेल से बाहर निकलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेएमएम कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

जेल से बाहर निकलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची स्थित आवास से जेएमएम कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जानकारी मिल रही है कि राज्य में जल्द ही विधानसभा चुनाव कराने की योजना बनायी जा रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस प्रकार झारखंड की जनता ने लोकसभा चुनाव में जवाब दिया है वैसे ही विधानसभा चुनाव में भी जवाब देगी।