इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव अमरीका के वॉशिंगटन में जी-7 की महत्वपूर्ण खनिज मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक का उद्देश्य रणनीतिक संसाधनों के लिए वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित करना है। श्री वैष्णव ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि विकसित भारत का दृष्टिकोण साकार करने के लिए महत्वपूर्ण खनिजों की सुरक्षित आपूर्ति श्रृंखलाएं आवश्यक हैं।
जी-7 में अमरीका, ब्रिटेन, जापान, फ्रांस, जर्मनी, इटली और कनाडा के साथ यूरोपीय संघ शामिल हैं। लिथियम, कोबाल्ट, ग्रेफाइट और तांबा और दुर्लभ पृथ्वी तत्व जैसे महत्वपूर्ण खनिज रक्षा प्रणालियों, सेमीकंडक्टर्स, नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकियों, इलेक्ट्रिक वाहन बैटरियों और उन्नत विनिर्माण के लिए आवश्यक हैं।