मई 6, 2024 7:08 अपराह्न

printer

जिला निर्वाचन अधिकारी किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज जनजातीय जिला किन्नौर की रूपी वैली में बड़ा-कम्बा, शिगारचा, मझगांव व शोरंग मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया ताकि 01 जून, 2024 को मतदाताओं को मतदान के दिन कोई दिक्कत उत्पन्न न हो। 
उन्होंने उपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और उन्हें लोक सभा चुनाव-2024 में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अनुपालना करने के निर्देश दिए ताकि स्वतंत्र व निष्पक्ष ढंग से मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो सके। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला